यदि आपका मूलांक 3 है तो आप रोमांटिक नहीं हैं और प्यार के सिलसिले में भी दिल की नहीं दिमाग की ही सुनना ज्यादा सही मानते हैं। आपके अनुसार हर फैसला सही होना चाहिए, जो केवल दिमाग ही ले सकता है। इनके लिए कभी-कभी प्यार से बढ़कर इनका कॅरियर जरूरी हो जाता है। दिल की बातों के अलावा शारीरिक संबंध बनाते हुए भी आप अपने पार्टनर पर हावी होना पसंद करते हैं।
ऐसे लोगों को यदि इनकी बातें मानने वाला पार्टनर मिल जाए तो रिलेशनशिप परफेक्ट चलता रहता है। यह अपनी पार्टनर की नज़रों में हमेशा खास बने रहना चाहते हैं, जो कि कई मायनों में एक अटूट रिश्ते के लिए सही भी है।

إرسال تعليق