काली मिर्च
घर से निकलने से पहले एक कप नींबू रस में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पीएं। इससे रास्ते में उल्टी नहीं आएगी और सिरदर्द या चक्कर जैसी समस्या भी नहीं होगी।
पुदीने की चाय
सफर पर जाने से पहले 1 कप पुदीने की चाय पीएं। इसके अलावा साथ में कुछ पुदीने की पत्तियां भी रख सकती हैं। रास्ते में अगर मन खराब हो तो इन्हें चबाने से आराम मिलता है।
अदरक की चाय
अदरक की चाय पीने से भी फायदा होता है। घर से निकलने से पहले इसका सेवन करने से पाचन शक्ति ठीक होती है और इससे उल्टी भी नहीं आती।
दालचीनी
इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबाल लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से कमजोरी दूर होती है जिससे उल्टी नहीं आती।
लौंग
सफर पर जाने से पहले 1 लौंग चबा सकते हैं। लौंग के कोड़ेपन से बचने के लिए साथ में थोड़ा सा शहद भी मिलाकर खाएं।
इलायची
सफर के दौरान अपने साथ छोटी इलायची जरूर रखें और जब भी मतली महसूस हो तो इलायची चबा लें।
सौंफ
उल्टी से बचने के लिए सौंफ भी सबसे बेहतरीन उपाय है। सफर के दौरान सौंफ चबाने से फायदा होता है।

إرسال تعليق