जानिए! मूलांक 2 यानी तारीख 2, 11, 20 और 29 को जन्मे व्यक्ति कितने रोमांटिक हैं


तारीख 2, 11, 20 और 29 को जन्मे हुए लोगों का मूलांक 2 और ग्रह चंद्रमा होता है। यदि आपका मूलांक 2 है तो ज़ाहिर तौर पर आप काफी भावुक तथा संवेदनशील व्यक्तित्व वाले हैं। कई बार आप मूडी भी हो जाते हैं। आपके लिए अपने पार्टनर के प्रति शारीरिक संबंध से ज्यादा जरूरी है दिल से जुड़े रहना। उसकी हर इच्छा का ध्यान रखना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।

इनके लिए कभी-कभी प्यार से बढ़कर इनका कॅरियर जरूरी हो जाता है। दिल की बातों के अलावा शारीरिक संबंध बनाते हुए भी आप अपने पार्टनर पर हावी होना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को यदि इनकी बातें मानने वाला पार्टनर मिल जाए तो रिलेशनशिप परफेक्ट चलता रहता है। यह अपनी पार्टनर की नज़रों में हमेशा खास बने रहना चाहते हैं, जो कि कई मायनों में एक अटूट रिश्ते के लिए सही भी है।

इसीलिए अपने पार्टनर से भी ऐसी ही कुछ इच्छा रखते हैं। यदि आपको खुद में खोए रहने वाला और गैर जिम्मेदार पार्टनर मिले तो आप दुखी रहते हैं। लेकिन फिर भी आपका प्यार आपके पार्टनर के लिए किसी भी रूप में कम नहीं होता। क्योंकि आप दिल से प्यार करते हैं और प्यार की बातों में कभी भी दिमाग की नहीं सुनते।

Post a Comment

أحدث أقدم