बड़े-बुजुर्ग लड़की के पैरों को देख कर ऐसे करते थे स्त्रियो के चरित्र का आकलन!


समुद्रशास्त्र में पैरों को बहुत ही शुभ माना गया है। इसी कारण शादी से पहले बड़े-बुजुर्ग लड़की के पैरों को देखते थे। बड़े-बुजुर्ग लड़की का आकलन उसके पैरों से ही करते थे। आप भी किसी के भी पैरों के तलवे देखकर उसके बारे में जान सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.....

पढ़े : आप को जानकर हैरानी होगी महिलाओं के पेट का आकार खोलता हैं उनके कई राज! 

1. जिन लोगों के पैरों में गड्ढा नहीं होता यानि उनके पैर समतल होते हैं वो लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग बड़े से बड़े सपने को पूरा करने का दम रखते हैं।

2. चिकने तलवे वाले व्यक्ति बहुत भाग्यशानी होते हैं। इन्हें जीवन में मनचाही मंजिल मिलती है और खूब नाम कमाते हैं।

3. पैर की एड़ी से होते हुए अंगूठे के बीच तक रेखा होने का अर्थ है व्यक्ति जन्म से अपने नाम धन-दौलत का भंडार लिखवाकर आता है लेकिन उसे कभी संतुष्टि प्राप्त नहीं होती है।

4. सफेद तलवों वाले व्यक्ति अपराधी और लालची प्रवृति के होते हैं। इन्हें जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है।

5. सांवले और मटमैले तलवों वाले व्यक्ति सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल जीवन व्यतित करते हैं। इनके पास धन का बेशुमार भंडार होता है। देश-विदेश की यात्राएं भी करते हैं।

6. जिनके पैरों के तलवे काले होते हैं उन्हें हमेशा धन का अभाव रहता है। ऐसे लोग आए दिन किसी न किसी रोग का शिकार रहते हैं।

7. जिनके पांव की उंगलियां खुली-खुली, तलवों में पीलापन और नसें उभरी हुई हों उन्हें बहुत सोच-समझकर धन खर्च करना चाहिए। ऐसे लोगों के जीवन में धन से संबंधित परेशानियां चलती रहती हैं।

पढ़े : स्त्रियों को मासिक धर्म के श्राप के साथ मिला था एक अनोखा वरदान!

Post a Comment

और नया पुराने