पहली बार ससुराल जा रही लड़की अपनाए ज्योतिष शास्त्र के कुछ खास उपाय!


जब लड़की पहली बार बहू बनकर अपने ससुराल जाती है तो नए लोगों को समझने के साथ ही उसके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। ससुराल में सभी को खुश रखना आसान नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर नई बहू सभी के दिलों को जीत सकती है। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में....

पढ़े : महिलाएं अपना लें ये 7 बातें तो उनके पति उनसे हमेशा रहेंगे खुश!

1. आप पहली बार ससुराल जा रही हैं तो अपने साथ एक नारियल लेकर जाएं और इस नारियल की नियमित पूजा करें। इससे आपका और आपके पति का प्यार बना रहेगा।

2. ससुराल जाते समय पीहर से 7 हल्दी की गांठे साथ ले जाएं और इन्हें एक पीले कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी में रख लें। ऐसा करने से ससुराल में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

3. विदाई के समय अपनी मां की मांग से थोड़ा सा सिंदूर लेकर अपनी मांग में लगाएं, ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

4. कन्या की मां अपनी बेटी के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए साबुत काले उड़द में हरी मेंहदी मिलाकर जिस दिशा में वर-वधु का घर हो, उस दिशा में फेंक दें। इससे बेटी-दामाद के बीच प्रेम में वृद्धि होगी।

5. ससुराल वालों का प्यार पाने और उनके दिल में अपनी जगह बनाने के लिए 7 साबुत हल्दी की गांठे, पीतल का एक टुकड़ा, थोड़ा सा गुड़ लेकर शुक्रवार और शनिवार को अपने ससुराल के दरवाजे पर डाल दें।

पढ़े : पुराण कहते है केवल भाग्यशाली पुरषो की पत्नियों में होते हैं ये 4 गुण!

Post a Comment

और नया पुराने