ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम जो भी सपने देखते हैं ऐसा नहीं है कि उनमें से हर कोई सच होते हैं। लेकिन ये भी सच है कि कई सपने सच भी होते हैं। आज हम आपको ज्योतिष विद्या के आधार पर कुछ ऐसे राज बता रहे हैं जो काफी हद तक सच होते हैं। कई ज्योतिष विद्या के महारथियों के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सपने में देखने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो 5 चीजें....
- सपने में जिन चीजों के दिखने से बुरा होता है उसमें से एक है काला नाग। अगर आपको सपने में काला नाग दिखता है तो समझ लो कि जल्द ही आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है।
- अगर आप सपने में किसी मरे हुए इंसान को देखते हैं तो ये सपना हालांकि उस इंसान पर नहीं लगता है। कहते हैं उस इंसान की तो आयु बढ़ती है लेकिन ये सपना परिवार के किसी ना किसी अन्य सदस्य पर लगता है।
- सपने में अगर आप बहुत हंस रहे हैं तो समझ लें कि आप बर्बादी की कगार पर आ सकते हैं। कहते हैं सपने में रोना बहुत अच्छा होता है।
- सपने में खुद को दुल्हन बनते हुए देखना बहुत खराब माना जाता है। हालांकि कई लोग कहते हैं कि ऐसे कुछ भाग्यशाली लोग ही होते हैं जो खुद को दुल्हन बनता हुआ देखते हैं।
- अगर आपको सपने में एकदम काला भैंस दिखे तो समझ लें कि जल्द ही आपकी किस्मत पर ग्रहण लगने वाला है। सपने में भैंस का दिखना अशुभ संकेत को दर्शाता है।
- हम यहां फिर इस बात को दोहरा रहे हैं कि ये 5 बातें सिर्फ कुछ ज्योतिषों का अनुमान है। ऐसा नहीं है कि ऐसे सपने आने से आप निश्चित ही बर्बाद हो जाएंगे।
إرسال تعليق