आजकल दुनिया में कभी कभी रोचक घटनाये घटित होती है। सूंदर होना भी अगर अपराध है या नही ऐसा है तो दुबई में रहने वाले इस युवक को सुंदरता की वजह से सजा मिली। क्यों की इसका सुंदर होना भी यहाँ अपराध माना गया है। क्या आप जानते हैं सुंदर होने की वजह से इस युवक को अपना देश छोडऩा पड़ा।
खबरों के अनुसार दुबई के बेस्ट मॉडल एक्टर, फैशन फोटोग्राफर और राइटर उमर बोरकान अल गाला को उनकी स्मार्टनेस की वजह से देश छोडऩे की सजा मिली है। वनइंडिया के अनुसार उमर विश्व के टॉप मॉडल्स में छठे नंबर पर हैं।
उमर बोरकान अल गाला को उनकी स्मार्टनेस की वजह से सजा दी गई। 29 वर्षीय उमर की फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। दुबई के लोकल मीडिया का कहना है कि दुबई के हिसाब से उमर बेहद सूंदर युवक हैं इसलिये उन्हें देश से निकालने की सजा दी गयी है।
फिलहाल उमर ने अपने नये ठिकाने के रूप में कनाडा को चुना है। उनकी सुंदरता के दीवाने लोग उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब फॉलो करते हैं। फेसबुक पर भी उमर के लगभग ढाई करोड़ फॉलोअर्स, इसी तरह ट्विटर पर 80 हजार और इंस्टाग्राम पर 85 हजार फॉलोअर्स हैं।




إرسال تعليق