प्रभास, तमन्ना भाटिया और राणा डग्गुबती स्टारर फिल्म बाहुबली 2 का सबसे पहला प्रीमियर लंदन में होगा और इसकी खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ बनेंगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय और ब्रिटिश सरकार एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। ये कार्यक्रम भारत की आजादी के 70 साल के जश्न के रूप में मनाया जा रहा है।
इस आयोजन के दौरान ही फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन 2' का खास प्रीमियर होगा। एक खबर यह भी है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और पीएम मोदी 'बाहुबली: द कन्क्लूजन 2' के पहले दर्शक बनेंगे।



إرسال تعليق