अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही देश से कही बाहर चले जाते हैं। उनका मानना है कि जब-जब वह अपनी फिल्म के रिलीज के समय भारत में रहे हैं, तब उनकी फिल्में अच्छा बिजनेस नहीं कर पाई है, जिसके कारण वह अक्सर फिल्म के रिलीज होने से पहले ही देश से कही बाहर घुमने चले जाते हैं।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु का कहना है कि वह शनिवार के दिन अपने घर में नींबू और मिर्ची लटकाती है, ताकि किसी भी तरह की बुरी नजर उनके घर पर ना पड़ें।
रितिक रोशन
रितिक ने कहा कि वह जब भी फ्लाइट से कहीं जाते हैं, तो वह दही और चीनी का सेवन करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने भी यह स्वीकारा है कि वह अंधविश्वासी हैं। उनका कहना है कि वह कभी भी लाइव मैच नहीं देखते हैं। उन्होंने जब-जब ऐसा किया तब-तब भारतीय टीम की हार हुई है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान मानते हैं कि उनके लिए 555 नंबर बहुत ही भाग्यशाली है। यह नंबर आपको शाहरुख की कार पर जरूर मिलेगा। इसी के साथ उनके मोबाइल नंबर के आखिर में भी यह नंबर होता है।
सलमान खान
सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन्हें एक ब्रेसलेट दिया था, जिसमें फिरोजी रंग का एक पत्थर लगा हुआ है। सलमान कभी भी इस ब्रेसलेट को खुद से दूर नहीं होने देते हैं। उनका मानना है कि उन्होंने जब से इस ब्रेसलेट को पहना है तब से उनकी फिल्में हिट हो रहीं हैं।







إرسال تعليق