अगर आप से कोई कहे की आप यूज़ किया हुआ कंडोम ले लो तो आप उसे फ्री में भी नही लोगे। लेकिन क्या आप को पता है की एक यूज किया हुआ कंडोम भी कभी कोई खरीद सकता है। परन्तु ऐसा हुआ है, तथा खरीदने वाले शख्स ने यह कंडोम को कोई औने पौने दामो में नही बल्कि एक बड़ी कीमत देकर इसे खरीदा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यह 200 साल पुराना कॉन्डोम 46000-रुपए में बिका है।
इस कंडोम का निर्माण 18वीं और 19वीं शताब्दी में बहुत ही उच्च तरीके से किया गया था। पता चला है कि इस कंडोम को भेड़ और सुअरों की आतों से बनाया गया है। इस कंडोम के बारे में यह भी पता चला है कि इस कंडोम की लंबाई 19 सेंटीमीटर है तथा इसे फ़्रांस में पाया गया है जिसे कि वहां पर सिर्फ आमिर लोग ही इस्तेमाल करते थे।
इस बेहद दुर्लभ कंडोम की ऑनलाइन नीलामी की गयी है। ऐसे कुछ बचे कंडोम अब कुछ चुनिंदा म्यूजियम में ही हमे दिखाई देंगे। इस कंडोम को खरीदने के लिए बहुत से लोग उत्साहित थे तभी इसकी बोली यहां तक पहुंच गई। इस कंडोम को एम्सटर्डम के एक व्यक्ति ने खरीदा है।



إرسال تعليق