पार्टनर के साथ डेट करते टाइम भी यहां अटका रहता है लोगों का ध्यान!


प्यार भले ही अंधा होता है लेकिन आजकल प्यार की ओर कदम बढ़ाने वाले लोगों की निगाहें अपने साथी के बजाए अपने फोन पर ज्यादा अटकी होती हैं। एक नए अध्ययन में यह पता चला है कि डेट पर लोग अपने साथी पर ध्यान देने की बजाए अपने मोबाइल फोन में ज्यादा मशगूल रहते हैं। चिप बनाने वाली कंपनी ‘इंटेल’ के अध्ययन के अनुसार सर्वेक्षण में शामिल किए गए 57 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि पहली डेट पर उन्हें अपने पार्टनर का ध्यान खींचने के लिए उनके फोन से मुकाबला करना पड़ा।


असल में 60 प्रतिशत लोगों को लगा कि उनके डेट पार्टनर ने आमने-सामने बैठने पर उनसे ज्यादा अपने फोन पर ध्यान दिया। लोगों के ऑनलाइन बिहेवियर को समझने और दोस्तों एवं पार्टनर वगैरह के साथ उनके संबंधों पर इसके प्रभाव को समझने के लिए ‘थ्रीज कंपनी: लवर्स, फ्रेंड्स और डिवाइसेज’ नाम का वैश्विक अध्ययन किया गया। अध्ययन में 1,400 भारतीय वयस्कों को शामिल किया गया जो नियमित आधार पर इंटरनेट से जुड़े उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। अध्ययन इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि भारत चीन के बाद इंटरनेट का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।


अध्ययन में पाया गया कि औसतन भारतीय वयस्क आमने सामने बैठकर दूसरे से बातचीत करने के दौरान इंटरनेट का जितना इस्तेमाल 40 प्रतिशत करते हैं, उससे ज्यादा घर में होने के दौरान 43 प्रतिशत करते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم