छिपकली का इंसान के ऊपर गिरना शुभ नहीं माना जाता है, वहीं शास्त्रों में छिपकली से जुड़े शकुन-अपशकुनों के बारे में बताया गया है। ये माना जाता है कि इंसान के शरीर के कुछ हिस्सों पर छिपकली के गिरने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, वहीं कुछ हिस्सों पर छिपकली का गिरना परेशानियां लेकर आता है। आइए आपको बताते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार छिपकली से जुड़े शकुन -अपशकुनों के बारे में.....
➪ अगर छिपकली सिर पर गिरती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है, जिस व्यक्ति के सिर पर छिपकली गिरती है तो उसका किसी से झगड़ा या विवाद होने की संभावना होती है। वहीं कई बार ये बीमारियों का संकेत भी होता है।
➪ यदि छिपकली पेट, नाभि या छाती पर गिरती है तो इसे अच्छा शगुन माना जाता है, वहीं पुरुष के शरीर के सीधे अंग और महिला के उल्टे अंग पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है।
➪ अगर किसी व्यक्ति की गर्दन पर छिपकली गिरती है तो ये व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत होता है।
➪ दायें पैर के तलवे पर छिपकली गिरने से व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
# वास्तुशास्त्र में भी नींबू को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है, जानिए इसके खास टोटके..
# सड़क पर हमेशा इन 4 चीजों से बचकर चलें माना जाता है अशुभ

إرسال تعليق