राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 5 सितंबर का दिन


मेष: टाईप अनुसार लोगों से जुड़ेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा। 
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

वृष: काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझबूझ से चलें। 
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

मिथुन: बिजनैस में नजदीकी मित्रों की सलाह मानें। अंधविश्वास से बचें व समझदारी से काम लें। स्टूडेंट्स को मेहनत से सफलता मिलेगी।
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम।

यह भी पढ़े : पुरुषों का सीना बताता है उनका ऐसा राज...!

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी। 
शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व।

सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व।

कन्या: दोस्तों व् सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम।

यह भी पढ़े : आपके घर में झगड़ों का कारण बनते हैं ये 7 वास्तु दोष...

तुला: लेन देन पर पूरा ध्यान दें। टैक्स के मसले ठीक करें। प्रौफेशनल डील हेतु समय अनुचित है। बिजनैस एक्टिविटीज बढ़िया मुनाफा देंगी।
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर।

वृश्चिक: टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास रख कर करियर व रोमांस के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम।

धनु: फाइनैंशल मामले सैटल होंगे। पैंडिंग वर्क को दम लगाकर कम्प्लीट करें। रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपर वर्क जल्दी से पूरा करें। 
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

यह भी पढ़े : मेहनत करने पर भी सफलता साथ नहीं देती तो अपनाएं ये 5 उपाय

मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनैस में हुए मुनाफे का री-इन्वैस्टमैंट लाभदायक रहेगा। अकाउंटैंट से राय मशविरा ज़रूर करें।
शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जैंट वर्क कल पर छोड़ दें।
शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व।

मीन: जरूरी मामलात पर राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें।
शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व।

Post a Comment

أحدث أقدم