यह भी पढ़े : लडकियों के अंर्तवस्त्रों से पता लगता है सेक्स इच्छा का
झुकी हुई आईब्रो :- आमतौर पर इस तरह की भौहों वाला व्यक्ति सामान्य बुद्धि वाला होता है। इसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी सामान्य ही होता है। इनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं होती। इनका पूरा जीवन अपने परिवार के भरण-पोषण में ही गुजर जाता है। ये अधिक मेहनत नहीं करते।
जुड़ी हुई आईब्रो :- जिन लोगों की भौहें गहरी और आपस में जुड़ी होती हैं, वे बहुत ही महत्वाकांक्षी और अपने काम के प्रति कर्मठ होते हैं। समय आने पर ये ऐसा काम भी कर जाते हैं, जिसकी इनसे अपेक्षा भी नहीं का जा सकती। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं।
स्त्रियों की जुड़ी हुई आईब्रो :- महिलाओं की भौहें आपस में जुड़ी होना शुभ नहीं होता। ऐसी महिलाएं दूसरों से वाद-विवाद करने वाली और झगड़ालू प्रवृत्ति की होती हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होती हैं, लेकिन जो ये चाहती हैं, वो इन्हें नहीं मिल पाता।
यह भी पढ़े : तनावग्रस्त मर्दों की पहली पसंद है ऐसी औरतें....!
नाक के आईब्रो :- जिस व्यक्ति की भौहें नाक के समीप से ऊपर उठी और कनपटी की ओर जाकर दब जाने वाली होती हैं, उसका स्वभाव अच्छा होता है। अगर इस प्रकार की भौहें आपस में जुड़ी हुई न हो तो ऐसा व्यक्ति अवश्य ही गहन आध्यात्मिक होता है। ऐसे व्यक्ति के विचार बहुत ही उच्च होते हैं और समाज हित में बहुत कार्य करते हैं।
मध्य भाग नीचे वाली आईब्रो :- ऐसी भौहें आसपास से थोड़ी ऊपर की ओर उठी हुई और मध्य भाग में थोड़ी नीचे की ओर होती है। घूमना-फिरना और मनचाहा काम करना इन्हें पसंद होता है, लेकिन इन पर अधिक विश्वास नहीं किया जा सकता। कभी-कभी ऐसे भौहों वाले लोग बहुत कपटी भी हो जाते हैं। ये लोग बोलने में माहिर होते हैं और बहुत ही जल्दी किसी को भी अपने जाल में फंसा लेते हैं। इन लोगों के एक से अधिक स्त्रियों से संबंध होते हैं।
सघन गहरी आईब्रो :- ये आईब्रो शुभ होती हैं क्योंकि ऐसा व्यक्ति अच्छा कूटनीतिज्ञ होता है। ऐसा व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करता है और लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इनका रहन-सहन भी शाही होता है। ऐसे लोग भले ही गरीबी में जन्मे, लेकिन वे अपनी मेहनत और काबिलियत से वो सब हासिल कर लेते हैं, जो ये चाहते हैं। समाज में भी इनका वर्चस्व होता है।
यह भी पढ़े : आपके होंठों से पता चलता है आपका व्यक्तित्व

إرسال تعليق