खाने के बाद तुरंत पानी पीते हैं तो संभल जाइए...


हमारे बुजुर्ग अक्सर हमें कहते हैं कि कुछ भी खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन हम अक्सर उनकी बातों को दकियानुसी समझ कर टाल देते हैं। हमें लगता है कि वह किसी अंधविश्वास की वजह से ऐसा कहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ मामला है। आयुर्वेद में भी कई जगह कहा गया है कि खाने के तुरंत बाद पानी पी लेना जहर के समान माना जाता है। खाने के बाद तुरंत पानी पीने से होती है ये 4 गंभीर बीमारियां....

यह भी पढ़े : क्या आप जानते हैं तकिया आपके लिए कितना खतरनाक होता है?

1. पेट से जुड़ी इस समस्या से आज कल हर कोई जूझ रहा है। खाने के बाद तुरंत पानी पीने से वजह खाने पचाने वाले एंजाइम का तापमान कम हो जाता है। इतना ही नहीं ठंडा पानी बड़ी आंत को भी सिकोड़ देता है, जिसकी वजह से कब्ज की समस्य हो जाती है जो कई तरह की बीमारियों को न्योता देती है।

2. एक रिसर्च में बात सामने आई है कि खाने के तुंरत बाद ठंडा पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। वैज्ञानिकों के एक समूह ने यह रिसर्च चीन और जापान के लोगों पर किया है। वहां के लोग खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीते हैं। चीन में तो लोग खाने के बाद गरम चाय पीते हैं। जिसकी वजह से वहां के लोगों को हार्ट अटैक की समस्या नहीं पाई गई।

3. खाना, पानी के साथ मिलकर पेट में मौजूद एसिड से मिलता है तो फैट बनाता है जिसकी वजह से मोटापा बढ़ता है।

4. खाने के तुरंत बाद कफ बनने लगता है जिसकी वजह से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे संक्रमण, जुकाम और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े : ब्लैक टी पीने से होते है कई फायदे...!

Post a Comment

أحدث أقدم