नेल पेंट कलर से जानें लड़कियों की फितरत...


नेल पेंट कलर भी बहुत कुछ बताता है। किसी महिला की शख्सियत उसकी उंगलियों पर लगे नेल पेंट कलर को देखकर पता लगाया जा सकता है। जो रंग वह ज्यादातर पसंद करती है, वैसी ही होती है उसकी फितरत...

यह भी पढ़े : शादी तक इतने फीसद भारतीय लड़कियां होती हैं वर्जिन

गुलाबी :- हल्का गुलाबी रंग नेल पॉलिश की दुनिया में न्यूट्रल रंग माना जाता है। यह रंग किसी भी ऑफिस, मौसम या मौके के लिए मुफीद रहता है और हमेशा साफ-सुथरा दिखता है। अगर आप इस शेड को पसंद करती हैं तो साफ जाहिर है कि आप प्रोफेशनलिज्म की कद्र करती हैं।

नियॉन :- यदि आप किसी बिल्कुल परंपरागत या कम आधुनिक दफ्तर में काम करती हैं तो नियॉन रंगों को छुट्टियों या ऑफिस के बाद के वक्त के लिए बचाकर रखिए। नियॉन रंग स्वच्छंदता के प्रतीक हैं और युवमन की उड़ान को दर्शाते हैं। याद रखें कि इन्हें ठीक से न लगाया जाए तो ये चीप दिखते हैं।

लाल :- लाल रंग के नेल पेंट को नजरअंदाज करना मुश्किल है। यह दिखाता है कि आप बहुत ही आत्मविश्वासी हैं और भीड़ से अलग हटकर कुछ कर गुजरने की चाह रखती हैं। गर्मियों में लाल के साथ मिला नारंगी शेड हमेशा लुभाता है। मर्लिन मुनरो और स्कालेट जॉनसन भी यही सिग्नेचर शेड था। गहरे रंग आते-जाते रहते हैं लेकिन लाल रंग हमेशा से क्लासिक शेड माना जाता है। लाल रंग रोमांटिक मिजाज को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़े : जाने आखिर क्यों लड़कियों को पसंद आते हैं बेड बॉयज

सफेद :- साफ-सुथरे सफेद का मतलब है कि आपके भीतर अपार संभावनाएं हैं। गर्मियों में सफेद ताजा और हवादार लगता है, वहीं सर्दियों में क्लासिक। यह बात जरूर है कि सफेद मैनीक्योर से दरारें और कट आसानी से दिख जाते हैं, इसलिए सफेद नेलपॉलिश लगाने से आप लोगों को बताती हैं कि आप खुद पर काफी ध्यान देती हैं।

कलात्मक डिजाइन :- कलात्मक नेलपॉलिश का मतलब है कि आप रिस्क लेने से नहीं डरतीं और अपने स्वतंत्र व्यक्तित्व की परवाह करती हैं। आप अपने जिंदगी को बिंदास तरीके से जीने में यकीन रखती हैं। इससे यह भी पता चलता है कि आप सलून में वक्त गुजारना पसंद करती हैं और अपने पर ध्यान देती हैं। नेलआर्ट उन महिलाओं के लिए कतई नहीं है, जो सलून में घुसकर तुरंत बाहर निकलना भी चाहती हैं।

रंगहीन :- अगर आप नेलपेंट नहीं लगातीं तो इसका मतलब यह है कि आप उखड़ी हुई नेलपॉलिश की बजाय नेलपॉलिश नहीं लगाना पसंद करती हैं। फिर नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है कि कुछ दिन उन्हें बगैर नेलपॉलिश के छोड़ दिया जाए। बिना रंगे नाखून बताते हैं कि आप अपने लुक्स पर ध्यान देती हैं और छोटी-छोटी चीजों के बारे में सोचती हैं लेकिन आपके पास वक्त की कमी है और आप नहीं चाहतीं कि उखड़ा नेल पेंट लेकर घूमें।

यह भी पढ़े : प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

Post a Comment

أحدث أقدم