राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका 20 जुलाई का दिन


मेष- कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। सभी सहयोगी होंगे। सुख सुविधाओं में जोर दे सकते हैं।  दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृष- भाग्य की प्रबलता से बाधाएं स्वतः दूर होती नजर आएंगी। कार्यगति बेहतर होगी। बंधुओं से करीबी बढ़ेगी। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मिथुन- आकस्मिकता बढ़ सकती है। अनुशासित रहें और रुटीन पर फोकस रखें। योजनाएं सहजता से आगे बढ़ती रहेंगी। पूछपरख एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। गोपनीयता का ध्यान रखें।

यह भी पढ़े : पीला रंग के वस्त्र पहनने के पीछे छिपा है बहुत बड़ा राज

कर्क- पर्सनल मैटर्स में इंटरेस्ट बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर उम्मीद से अच्छा करेगा। महत्वपूर्ण मामले आगे बढ़ेंगे। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है। सहकारिता के भाव में वृद्धि होगी।

सिंह- आर्थिक मामले बेहतर बने रहेंगे। जोखिम लेने से बचें और रुटीन पर फोकस रखें। विपक्षी सक्रियता दिखा सकते हैं। लेन देन में सतर्कता बढ़ाएं। सुने पर भरोसा न करें। दिन सामान्य से शुभ।

कन्या- मन-बुद्धि को सबलता देने वाला दिन है। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि ले सकते हैं। तेजी बनाए रखें। आर्थिक मामले बेहतर होंगे। प्रियजनों से भेंट हो सकती है।

यह भी पढ़े : गालों का रंग खोलता है लड़कियों के चरित्र का राज

तुला- अवसरों को भुनाएं और उनका लाभ भी उठाएं। सतर्कता इतनी ही रखें कि अति व्यस्तता में किसी अपने की अनदेखी न हो। संसाधनों में वृद्धि होगी। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन शुभकारक।

वृश्चिक- तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्याें पर फोकस बढ़ेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। बंधुत्व भाव बढ़ेगा। सामाजिक संपर्क बढे़ेगा। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

धनु- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे। अनुशासन बढ़ाएं। खानपान का ध्यान रखें। अपनों का साथ निर्णय क्षमता बढ़ाएगा।

यह भी पढ़े : अच्छे वक़्त के लिये इस दिशा में लगाये घड़ी

मकर- लोकप्रियता का ग्राफ बढ़त पर रहेगा। सबको साथ लेकर चलेंगे। कार्याें में पारदर्शिता बढ़ेगी। सृजनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। योजनाओं पर अमल बढ़ाएं।

कुंभ- शुभ कार्याें में समय देंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। रिश्ते बेहतर होंगे। खर्च पर अंकुश रखें। विपक्षियों से सतर्क रहें। पेशेवर अच्छा करेंगे। कारोबारी धैर्य रखें। दिन सामान्य फलकारक।

मीन- मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। बौद्धिक प्रयासों में तेजी आएगी। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। प्रेम में सफलता। संतान से शुभ समाचार संभव। दिन आर्थिक मामलों में बल देने वाला।

Post a Comment

أحدث أقدم