पैसे से जुड़ी हर दिक्कत खत्म करते हैं ये आसान उपाय


जीवन में धनवान वही बनता है जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आजमाएं ये आसान उपाय....

यह भी पढ़े : नहाने के पानी में मिलाएं ये एक चीज, होगा भाग्य प्रबल...!

घर में अगर कोई नल लीक कर रहा हो या कहीं पानी के चलते दीवार सील रही हो तो उसे तुरंत ठीक कराएं। इस बात का खास ख्याल रखें कि किचन में गैस पर रखे चाय और दूध बार बार उबल कर नहीं गिरने चाहिए।

घर में विष्णु-लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र लगाएं। घर में शालिग्राम बिठाएं और रोज चंदन लगाकर इनकी पूजा करनी चाहिए।

हर शुक्रवार विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर में जाएं और लक्ष्मी जी की प्रतिमा को लाल फूल चढाएं।

रोज सुबह उठकर अगर घर की स्वामिनी मुख्य दरवाजे पर एक गिलास अथवा लोटा पानी डाले तो उशसे लक्ष्मी प्रसन्न होती है और वो इसे आमंत्रण मानकर उसी घर में आती हैं।

काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से सात बार उतारकर चार दाने चारों दिशाओं में फेंक दें तथा पांचवें दाने को आकाश की ओर उछाल दें। ये उपाय धन लाभ कराता है।

यह भी पढ़े : हथेली में शादी की रेखा क्या कहती है आपके बारे में..

पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर, पान को देवी को चढ़ा दें। नवरात्र के दिनों में यह उपाय करने से धन प्राप्ति के संयोग बनते हैं।

तिजोरी के दरवाजे पर लक्ष्मी जी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वो एक कमल पर बैठी हुई हुई हों और दोनों तरफ दो हाथी सूंड उठाए हों।

Post a Comment

أحدث أقدم