रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत, कैमरे में कैद हुई आत्मा...!


अमेरिका के केंटुकी राज्य में हुई एक सड़क दुर्घटना की तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि दुर्घटना के समय खींची गई तस्वीर में एक छाया कैद हुई है जिसे लोग मरे हुए व्यक्ति की आत्मा बता रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।  

यह भी पढ़े : जिंदा लोगों की भीड़ में भी रहते है भूत-प्रेत ऐसे करें पहचान

 न्यूज के मुताबिक यह हादसा मंगलवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे केंटुकी के पॉवेल काउंटी में हुआ। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल व्यक्ति को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

हादसे के वक्त माउंट स्टर्लिंग के साउल वैक्वेज दुर्घटना वाली जगह से गुजर रहे थे। उन्होंने यह तस्वीर खींची। साउल को इस तस्वीर में एक असमान्य छाया दिखाई दी। साउल ने इस तस्वीर को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद इस तस्वीर को अब तक 3800 ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। लोगों का कहना है कि यह मरे हुए व्यक्ति की आत्मा है जो उसका शरीर छोड़कर जा रही है।

यह भी पढ़े : कहीं आपके घर में भूत तो नहीं' ये हैं संकेत...

Post a Comment

أحدث أقدم