जन्माष्टमी के पावन पर्व कान्हा जी को भोग लगाने के लिए ऐसे बनाएं ‘पंजीरी’


 कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आने वाला है। ऐसे में हम कृष्ण भगवान को उनके प्रिय पकवान बनाकर भोग लगाते है। आपको बता दें कि श्री कृष्ण को जैसे माखन अति प्रिय है, वैसे ही आटे की पंजीरी भी कान्हा को बेहद प्रिय है। कृष्ण के जन्मदिन यानी कृष्णजन्माष्टमी पर आटे की पंजीरी का भोग बनाना और कान्हा को भोग लगाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी स्पेशल हम आपके लिए लेकर आएं है आटे की पंजीरी। तो चलिए जानते है क्या है इसकी रेसिपी…  


सामग्री :
- एक कटोरी आटा 
- एक कटोरी पिसी हुई शक्कर 
-  एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर 
- एक कटोरी बादाम (कटी हुई) 
- एक कटोरी चिरौंजी (कटी हुई)
- एक कटोरी काजू 
- एक बड़ी कटोरी घी 


विधिः 
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रखे। 
- घी अच्छे से गरम होने के बाद इसमें आटा मिलाएं और इसे धीमें आंच पर सुनहरा होते तक भून लें। 
- जैसा ही आटे को हल्का सुनहरा रंग आएंगा तो समझ लीजिये आटा अच्छी तरह भून चूका है। 
- अब इसमें सारे ड्राई फूड डालें और लगातार इसे भूनते रहे। 
- इसके बाद इसमें पिसी हुई शक्कर डालें और चम्मच चलाते रहे। 
- आखिरी में इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर लें। 
- भगवान कृष्ण के लिए पंजीरी तैयार है। 

Post a Comment

أحدث أقدم