मोहम्मद शमी की पत्नी ने शेयर किया बेटी का ऐसा वीडियो, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी


 मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने और शमी के रिश्तें के विवादों को लेकर तो सुर्खियों में रहती ही हैं। इसके साथ ही वे किसी न किसी बात को लेकर हमेशा ही चर्चा में बनी ही रहती है। वो सोशल मीडिया पर  काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर कोई न कोई पोस्ट करती रहती हैं। जहां लोग उनकी तारीफ करते हैं तो वहीं उनकी कुछ पोस्ट ऐसी भी होती है जिनकी वजह से वे ट्रोल हो जाती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की एक वीडियो शेयर की है, जिसको देखकर लोग काफी भड़क गए हैं और उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। यहां तक की लोग हसीन को सही संस्कार देने की नसीहत भी दे रहे हैं। 

इस वीडियो को हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की डांस करती हुई वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मस्ती टाइम'। दरअसल इस वीडियो में हसीन और शमी की बेटी कुछ डांस स्टेप करती दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोगों ने हसीन जहां को खरी-खोटी सुनानी शुरु कर दी है। लोगों का कहना है कि हसीन जहां अपनी बच्ची को बिगाड़ रही हैं और गलत चीजें सीखा रही हैं। इस वीडियों को शेयर किए जाने के बाद कमेंट बॉक्स में ज्यादातर यूजर्स हसीन को अपनी बेटी को सही संस्कार देने नसीहत दे रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने यह भी कह दिया कि बेटी को अपनी तरह मत बनाओं। 

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब लोगों ने हसीन जहां को खरी-खोटी सुनाई हो बल्कि वो पहले भी अपनी कई पोस्ट को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। उनका और शमी का अभी तलाक नहीं हुआ है लेकिन वे अपनी बेटी को लेकर शमी से अलग रहती हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم