कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते खतरे के बीच आज से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन भी शुरू हो रहा है। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत अब 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी टीका लगेगा। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी वैक्सीन की कमी है, वहीं रूस से आई स्पूतनिक-वी के डोज भी आज से दिए जा सकते हैं। यही नहीं इसके साथ ही एक मई से देश में पांच बड़े बदलाव भी हो रहे हैं। इन बदलवालों पर एक नजर जरूर डाल लें, क्योंकि ये आपकी जिंदगी और जेब दोनों पर असर डाल सकते हैं। बैंकिंग से लेकर बीमा क्षेत्र तक कई बदलाव होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो पांच बड़े बदलाव.....
1. 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन
2. गरीबों को मुफ्त अनाज
3. गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव
4. एक्सिस बैंक का न्यूनतम बैलेंस में बदलाव
साथ ही बैंक ने अन्य सर्विसेज के लिए चार्ज पहले से बढ़ा दिया है। आपको बता दें एक्सिस बैंक 1 मई 2021 से न्यूनतम एवरेज बैलेंस की लिमिट को बढ़ा दिया है। अब फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश विदड्रॉअल के मामले में बैंक प्रति 1000 रुपए पर 10 रुपए वसूलेगा।
5. आरोग्य पॉलिसी की कवर राशि दोगुनी
कोरोना की दूसरी लहर के बीच बीमा नियामक इरडा (IRDAI) ने आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के कवर को दोगुना करने का निर्देश दिया है। बीमा कंपनियों से कहा है कि उन्हें 1 मई तक 10 लाख रुपए के कवर वाली पॉलिसी पेश करनी होगी। मौजूदा स्थिति में 1 अप्रैल से शुरू हुई आयोग्य संजीवनी स्टैंडर्ड पॉलिसी की कवरेज सीमा अभी 5 लाख रुपए ही थी। यानी अब लोगों को पहले की तुलना में दोगुना फायदा होगा।
إرسال تعليق