गर्भावस्था बहुत खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को हार्मोनल बदलावों की वजह से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। हार्मोनल बदलावों के चलते ही महिलाओं को इस बीच मुंहासों की समस्या होती है। ये परेशानी ज्यादातर पहली तिमाही में सामने आती है। माना जाता है कि अगर प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में मुंहासे नहीं हुए तो फिर दूसरी और तीसरी तिमाही में भी नहीं होंगे। वहीं गर्भावस्था में मुंहासों को दूर करना थोड़ा पेचीदा होता है क्योंकि इन्हें दूर करने के लिए ज़्यादातर दवाएं और एंटी पिंपल क्रीम को गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं माना जाता। ऐसे में ये नेचुरल उपाय काम कर सकते हैं....
1. शहद में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे की समस्या में असरकारी हो सकते हैं। शहद लगाने से पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। फिर प्रभावित जगहों पर शहद लगाएं और इसे 20 से 30 मिनट तक लगा कर रखें। इसके बाद सामान्य पानी से मुंह धो लें।
2. बेकिंग सोडा त्वचा से निकलने वाले तेल को अवशोषित करता है और त्वचा को काफी हद तक रिपेयर या ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा का पेस्ट तैयार करें और फिर पिंपल वाली जगह पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।
4. खीरे की कुछ स्लाइस और एक छोटा चम्मच ओटमील डालकर इसे मिक्सर में चलाएं और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने मुंहासे पर लगाएं। पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखें और फिर साफ पानी से इसे धो लें।



إرسال تعليق