महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर, नए मामलों में बड़ा उछाल


 महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से बढ़ रहे कोरोना वायरस के में बुधवार को अचानक बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस के 13,659 केस सामने आए हैं वहीं मुंबई में 1,539 केस सामने आए हैं। बता दें पिछले पांच महीनों में ये मुंबई के अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं। मुंबई में 8 मार्च को 1361 मामले दर्ज किए गए थे जो कि 28 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक थे। वहीं मंगलवार को मुंबई में 1,012 केस दर्ज किए गए थे जबकि सोमवार को नए मामलों की संख्या 1,014 थी। महाराष्ट्र में आखिरी बार 16 अक्टूबर को 11000 से अधिक केस सामने आए थे।


महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 54 लोगों की मौत हुई जबकि 9,913 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 52,610 पहुंच गया है। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 22 लाख 52 हजार 57 केस आ चुके हैं। मुंबई में कोरोना के इतने अधिक केस ऐसे समय सामने आए हैं जबकि प्रशासन पाबंदियों के फैसले को लेकर विचार विमर्श में लगा है। 


महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों के चलते कई जिलों में पहले ही लॉकडाउन लगा दिया गया है। पुणे, ठाणे, अमरावती में जहां लॉकडाउन लगाया गया है तो वहीं औरंगाबाद, जलगांव समेत कई अन्य जिलों में नाइट कर्फ्यू, जनता कर्फ्यू जैसी तमाम पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने