राशिफल 11 मार्च 2021: जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

 
1. मेष राशि :- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की, कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

2. वृषभ राशि :- छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जाएगा।

3. मिथुन राशि :- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि :- आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

5. सिंह राशि :- सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

6. कन्या राशि :- संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग है। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।

7. तुला राशि :- आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

8. वृश्चिक राशि :- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय उत्तम है।

9. धनु राशि :- सफलतादायक समय चल रहा है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है।

10. मकर राशि :- कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े, अत: सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से कंरे।

11. कुम्भ राशि :- स्वास्थ बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। विधुत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।

12. मीन राशि :- नौकरी में बदलाव के योग हैं। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है।

Post a Comment

और नया पुराने