धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन सुबह शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से पूजा कई गुना लाभ मिलता है। जानिए भगवान शिव की किन चीजों से करना चाहिए अभिषेक...
1. महाशिवरात्रि के दिन दूध से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।
2. महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से अभिषेक करने से व्यक्ति को हर काम में सफलता हासिल होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
3. महाशिवरात्रि के दिन दही से अभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है। इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
4. महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करना बेहद लाभकारी होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और शिव भक्त की वाणी में मधुरता आती है।
5. महाशिवरात्रि के दिन सरसों के तेल से अभिषेक करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। साहस में वृद्धि होने की मान्यता है।
7. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आरोग्य प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर घी का अभिषेक करें।



एक टिप्पणी भेजें