अब WhatsApp पर ही मिल जाएगी ट्रेन की लाइव लोकेशन, सहित सभी जरूरी जानकारी


भारतीय रेलवे की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की समस्या को खत्म करने के लिए मुंबई बेस्ड स्टार्टअप Railofy ने गुरुवार को एक नया फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर रियर टाइम पीएनआर स्टेट्स और ट्रेन की यात्रा की सभी जानकारी यात्री को WhatsApp पर उपलब्ध कराएगा।

कंपनी की तरफ से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा में लगने वाले कुल समय और पीएनआर के सर्च करने और ट्रेन की देर होने की सूचना, स्टेशन अलर्ट जैसी जानकारी भी उलब्ध कराएगा। Railofy के नए फीचर का लुत्फ उठाने के लिए यूजर को केवल अपना 10 डिजिट का पीएनआर नंबर को WhatsApp नंबर 9881193322 दर्ज करना होगा। इसके बाद लाइव स्टेशन अलर्ट, समेत कई तरह की जानकारी आपको वॉट्सएपर पर मिल जाएगी।

अभी तक यात्रियों को ट्रेन की हर जानकारी के लिए अलग-अलग वेबसाइट का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन Railofy के नए फीचर में आपको ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी। इस सर्विस की मदद से यूजर WhatsApp पर पीएनआर स्टेटस समेत हर एक रेगुलर अपडेट की जानकारी ले सकेंगे।

वही ट्रेन लेटे होने पर यात्री आराम से स्टेशन पहुंचे। इसकी जानकारी भी दी जाएगी। वही अपकमिंग स्टेशन के बारे में भी सूचना मिलेगी। Railofy के मुताबिक करीब हर माह 60 लाख पैसेंजर google पर IRCTC ट्रेन के स्टेशन की जानकारी सर्च करते हैं। लेकिन वहां इसका जवाब नही मिलता है।

Post a Comment

أحدث أقدم