नहीं रहे MDH 'मसाला किंग' महाशय धर्मपाल गुलाटी, कोरोना काल में दान की थीं 7500 PPE किट्स


महाशय दी हट्टी के मालिक धर्मपाल गुलाटी के निधन पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को वह पल याद आ गया जब वह उनसे आखिरी बार मिले थे। कोरोना महामारी के दौरान धर्मपाल महाशय ने दिल्ली सीएम रिलीफ फंड में 7,500 पीपीई किट्स दान की थीं। बता दें कि बाद में धर्मपाल महाशय खुद भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब कोरोना ठीक होने के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।


बता दें कि मनीष सिसोदिया ने 28 अप्रैल को ट्वीट किया था। इसमें लिखा गया था, ‘मैं महाशय जी के #CMReliefFund में उनके उदार योगदान के अतिरिक्त 7,500 पीपीई किट्स दान करने के लिए उनके आभार से अभिभूत हूं। महोदय, आपकी कृपा इन कठिन समय में आशा और शक्ति प्रदान करती है।’


महाशय धर्मपाल को याद करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम ने लिखा, ‘भारत के सबसे प्रेरणादायी उद्यमी, एमडीएच के मालिक धर्मपाल महाशय का सुबह निधन हो गया। मैं कभी उन जैसे दूसरे किसी प्रेरक और जीवंत आत्मा से नहीं मिला। उनकी आत्म को शांति मिले।’ मनीष सिसोदिया ने खुद वह फोटो ट्वीट की जिसमें धर्मपाल दिल्ली सरकार को पीपीई किट्स सौंप रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم