बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है लेकिन जब भी वो कभी कोई तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करती हैं चर्चा में जरूर आ जाती हैं। हाल ही में डेनिम लुक से लाइमलाईट खींचने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पर कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में सोनाक्षी वाईट कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनका कातिल लुक देखते ही बन रहा है। इस फोटो में सोनाक्षी वाईट कलर की फ्रिल स्कर्ट और उससे मैचिंग टॉप पहने दिखाई दे रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नजर आएंगी। ये फिल्म 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित होगी। ये फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। जबकि फिल्म अजय देवगन और सोनाक्षी के अलावा संजय दत्त, नोरा फतेही, एमी विर्क और शरद केलकर नजर आने जा रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें