विराट कोहली ने एक दिवसीय मैचों में सबसे तेज 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस मामले में विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में यह मुकाम हासिल किया। कोहली ने अपने 251 मैच की 241वीं पारी में 12000 एक दिवसीय रन पूरे किए हैं। इसके पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 309 मैच की 300 पारी में 12000 वनडे रनों का आंकड़ा टच किया था। तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेली गई अपनी 98 रन की यादगार पारी में यह पड़ाव पार किया था।
विराट कोहली 12000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के छठें और भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। कोहली को इस मैच से पहले 12000 के आंकड़े के लिए 23 रन की जरूरत थी। अब तेंदुलकर के बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग हैं। श्रीलंका के कुमार संगाकारा, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने ने भी वनडे मैचों में 12000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
सबसे तेज वनडे रन बनाने वाले
विराट कोहली (भारत) Vs आस्ट्रेलिया, कैनबरा, 2 दिसंबर 2020
मैच: 251, पारी: 242, डेब्यू: 18 अगस्त 2008
सचिन तेंदुलकर (भारत) Vs पाकिस्तान, सेचुरियन, 1 मार्च 2003
मैच: 309, पारी: 300, डेब्यू: 18 दिसंबर 1989
रिकी पॉन्टिंग (आस्ट्रेलिया) Vs इंग्लैंड, सेंचुरियन, 2 अक्टूबर 2009
मैच: 323, पारी: 314, डेब्यू: 15 फरवरी 1995
कुमार संगकारा (श्रीलंका) Vs पाकिस्तान, दुबई, 20 दिसंबर 2013
मैच: 359, पारी: 336, डेब्यू: 5 जुलाई 2000
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) Vs आस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 28 अप्रैल 2007
मैच: 390, पारी: 379, डेब्यू: 26 दिसंबर, 1989
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) Vs भारत, हैदराबाद, 9 नवंबर 2015
मैच: 426, पारी: 399, डेब्यू: 24 जनवरी, 1998



एक टिप्पणी भेजें