संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने कराया बेहद हॉट फोटोशूट, देखें तस्वीरें


 बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अपने हॉट अंदाज से काफी लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही हैं। शनाया ने अपना बेहद हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन मोनोक्रोम तस्वीरों में शनया सुपर हॉट अवतार देखकर हर कोई दंग है और इसकी चर्चा कर रहा है।


शनाया की इन तस्वीरों को फैशन फोटोग्राफर साशा जयराम ने इंटरनेट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शनाया की दो फोटो देखने को मिली हैं जिसमें वो सूट और टाई पहनी हुईं कैंडिड स्टाइल में चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं।


उनकी इस फोटो को हजारों लाइक्स मिले हैं और लोग इसपर कमेंट करते हुए उनकी हॉटनेस की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि लोगों को शनाया के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। वैसे उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया है।


जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में शनया ने बतौर एडी काम किया था। शनाया ने भले ही बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया से लेकर हर जगह वो काफी पॉपुलर हैं और फैंस को अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।

Post a Comment

أحدث أقدم