खजूर एक प्रकार का फल होता है जो एक पाम जाति के पेड़ पर लगता है। यह फल पेड़ो पर गुच्छों में लगते है। छुआरा रक्त को साफ करता है और इसके सेवन से शरीर से कमजोरी भी दूर हो जाती है। लेकिन छुहारों का सेवन दूध में भिगोकर भी कर सकती हैं। दूध और खजूर अकेले ही ताकत के भरपूर स्रोत हैं और इनका शेक तो सेहत के लिए खजाना ही हैं। दूध में छुहारों को भिगोकर इनका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए इन फायदों को एक बार आप भी जान लें कि इनका सेवन करने से आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।
- छुआरे और दूध का मिश्रण भूख बढ़ाने में मदद करता है। ऐसा करने के लिए दो कप दूध उबालें और उसमे छुहारे पकाएं। धीमी आंच पर दूध गाढा होने तक पकाएं। जब दूध सूखने लगे तब आंच बंद कर दे और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में अच्छे से पीस लें। इसके सेवन से भूख बढ़ती है।
- दूध के साथ इसका सेवन करने पर यह शरीर को मजबूत बनाता है। अगर आपका शरीर कमजोर है तो आपको छुहारे का सेवन दूध में डालकर करना चाहिए। जिसके साथ साथ आपका वजन बढ़ने लगेगा और आपका शरीर भी मजबूत होने लगेगा।
- छुहो में डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसलिए रोजाना दूध में छुहारे को डालकर इनका सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है।
- छुहारे वाला दूध स्वास्थयवर्धक होता है। पुरुषों को सर्दियों में इस दूध का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। इस ड्रिंक को पीने से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है। यह दूध पुरुषों को बांझपन से बचाता हैं।



إرسال تعليق