एक वर्ष में कोई भी इन्सान ज्यादा से ज्यादा एक या फिर जुड़वा बच्चों का पिता बन सकता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे युवक के बारें में बताने जा रहे हैं, जो एक दो या तीन नहीं बल्कि साल भर के अंदर 23 बच्चों का बाप बन बैठा है।पढ़ने में आपको भले ही यह नामुमकिन खबर लगे लेकिन यह हकीकत है। मामला ऑस्ट्रेलिया का है। एलन फान नाम के शख्स ने शुरूआत में शौकिया तौर पर स्पर्म डोनेट करना शुरू किया लेकिन बाद में उसने इसे एक परमानेंट जॉब बना लिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा बहुत अधिक बार स्पर्म डोनेट कर संतान पैदा करने की जांच की जा रही है।
डेली मेल की खबर के अनुसार, एलन फान नाम के शख्स के खुद के दो बच्चे हैं। एलन निजी माध्यम के साथ-साथ पंजीकृत प्रजनन क्लीनिक के माध्यम से स्पर्म डोनेट करते हैं। कई क्लीनिकों ने प्राधिकरण को बताया कि फान अपने रजिस्टर्ड क्लिनिकों के अलावा बाहर भी स्पर्म डोनेट कर रहे थे और शायद दूसरों की तुलना में अधिक बच्चे पैदा करने में मदद करते थे। विक्टोरियन कानून के तहत पुरुष केवल अपने सहित दस बार डोनेट दान कर सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें