विराट अपने वनडे करियर में 12 हजार रन बनाने से सिर्फ 23 रन दूर हैं। सीरीज के आखिरी वनडे मैच में विराट अगर यह रन बना लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ेंगे। सचिन को 12 हजार पूरे करने के लिए 309 मैच खेलने पड़े थे वहीं विराट कोहली ने सिर्फ 250 वनडे मैच खेलें हैं। विराट के 241 पारियों में 59.29 की औसत से 11977 रन बनाएं हैं।
वनडे क्रिकेट में पांच बल्लेबाज ही हैं जिन्होंने 12 हजार रन के मुकाम को हासिल किया है। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है भारत के सचिन तेंदुलकर और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। इस लिस्ट में तीन श्रीलंका के खिलाड़ी सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने का नाम आता है। विराट यह मुकाम हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी हो सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें