ड्रग्स मामले में आज रकुलप्रीत की पेशी, जानिए दीपिका, श्रद्धा और सारा से कब होगी पूछताछ


ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा समेत सात लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। अगले तीन दिनों में सभी को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना होगा।


सारा अली खान से एनसीबी 26 सितंबर को पूछताछ करने जा रही है। एनसीबी की तरफ से समन भी भेज दिया गया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए आना ही पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस समय सारा अली खान गोवा में अपनी मां संग रह रही हैं। लेकिन ड्रग्स विवाद में जब से उनका नाम आया है, उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। कुछ चैट्स और रिया के बयानों के चलते इस केस में सारा फंस गई हैं।


एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी एनसीबी 26 सितंबर को ही पूछताछ करेगी। उनके खिलाफ भी एनसीबी को कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं। उनकी जया साहा संग वायरल चैट ने भी एनसीबी का काम आसान कर दिया है। ऐसे में अब उन से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे।


दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्हें भी एनसीबी दफ्तर में पेशी देनी पड़ेगी। एनसीबी की तरफ से उन्हें 25 सितंबर को बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस गोवा से मुंबई का सफर तय करने जा रही हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा एनसीबी क्वान कंपनी की मैनेजर करिश्मा को भी पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। दीपिका संग उनकी वायरल चैट्स ने उन्हें भी सवालों के घेर में ला दिया है। वे भी गोवा से मुंबई आएंगी।


वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा की बात करें तो एनसीबी उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाने जा रही है। उनके लिए भी एनसीबी ने कई सवालों की लिस्ट तैयार कर रखी है।

Post a Comment

أحدث أقدم