कोरोना वैक्सीन पर WHO चीफ का बड़ा बयान, कहा- ऐसे कम होगा कोविड​​-19 से नुकसान


कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर में हो रही तबाही को देखते हुए हर कोई कोरोना वैक्सीन आने का इंतजार कर रहा है। अगर वैक्सीन आती है तो कोविड मरीजों का तो सफल इलाज होगा ही साथ ही वो लोग भी राहत की सांस लेंगे जो अभी तक कोरोना संक्रमण का शिकार तो नहीं हुए हैं लेकिन खतरा उन पर जरूर मंडरा रहा है। वैक्सीन आने से पूरी दुनिया की इकॉनामी भी फिर से रफ्तार पड़ेगी।


इसी बात पर मुहर लगाते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्रेयसिस ने कहा है कि अगर कोरोना वैक्सीन बनती है तो महामारी से जल्दी निपटा जा सकता है। क्योंकि बिना वैक्सीन के अभी तक इस वायरस का इलाज ढूंढना मुश्किल लग रहा है। अगर वैक्सीन आती है तो उसके प्रयोग से इस महामारी को कम किया जा सकेगा।


वह एनबीसी नेटवर्क द्वारा संचालित संयुक्त राज्य में एस्पेन सिक्योरिटी फोरम के सदस्यों के साथ हुई एक ऑनलाइन पैनल चर्चा में महानिदेशक टेड्रोस ऐडनम ने कहा “टीके साझा करना या अन्य उपकरण साझा करना वास्तव में दुनिया को एक साथ ठीक होने में मदद कर सकता है। टेड्रोस ने कहा कि इससे दुनियाभर में आर्थिक सुधार बेहतर और कोविड​​-19 से नुकसान को कम किया जा सकता है।


विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर टेड्रोस ऐडनम ने अपने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कोरोनावायरस के लिए अभी तक कोई रामबाण इलाज नहीं मिल सका है और शायद ही आगे इसका रामबाण इलाज मिल सके। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हालात अभी सामान्य होने में काफी समय लगेगा। 3 महीने पहले ही WHO की इमर्जेंसी कमिटी बैठक हुई थी। इसके बाद से दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलने के मामले पांच गुना से अधिक यानि 1.75 करोड़ पहुंच चुके हैं और मौत का आंकड़ा तीन गुना हो चुका है।

Post a Comment

और नया पुराने