वुहान में कोरोना से ठीक हुए 90% लोगों की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा


कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत चीन के वुहान प्रांत से शुरु हुई थी। फिर, धीरे-धीरे यह बीमारी पूरी दुनिया में फैली और कई लाख लोगों की मृत्यु की वजह बनी। दुनिया भर के अन्य देशों की तरह चीन ने भी इससे निपटने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। धीरे-धीरे चीन ने इसमें कामयाबी पायी और खुद को कोरोना-मुक्त देश घोषित कर दिया। लेकिन, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों में नयी बीमारियों के लक्षण दिखायी पड़ने लगे हैं।


चीन में कोरोना वायरस की सेकेंड वेव की ख़बरों के बाद अब एक नयी चौंकाने वाली ख़बर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वुहान प्रांत से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी। वहां, ठीक हो चुके कोरोना मरीज़ों और क्षेत्र के अधिकांश लोगों में फेफड़ों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। इनमें से कई लोगों को कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया और उन्हें क्वारंटाइन भी किया गया था।


यह रिसर्च चीन के  वुहान क्षेत्र के एक बड़े और प्रमुख अस्पताल की मदद से किया गया। इसी अस्पताल से कोविड-19 का इलाज कराकर ठीक हुए लोगों के सैम्पल्स की जांच की गयी। इन सैम्पल्स की जांच के बाद पाया गया कि लगभग 90 फीसदी लोगों का लंग डैमेज्ड है। जबकि, इन में से 5 फीसदी लोगों को दोबारा कोविड-19 इंफेक्शन हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, चीन की वुहान यूनिवर्सिटी और झोंगनन हॉस्पिटल की एक टीम, आईसीयू में भर्ती होने वाले और अब ठीक हो चुके कोरोना मरीज़ों की जांच कर रहा है। इस जांस में 100 से अधिक लोगों की सेहत की दोबारा जांच की जा रही है ताकि, कोविड-19 इंफेक्शन से जुड़ी कुछ नयी जानकारियां प्राप्त की जा सकें।

Post a Comment

और नया पुराने