सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी है। सारा ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में ‘केदारनाथ’ फिल्म से की थी। इसके बाद वे ‘सिंबा’ और ‘लव आजकल’ जैसी फिल्मों में नजर आई। महज दो सालों में ही सारा की गिनती बॉलीवुड की ‘ए लिस्ट’ की अभिनेत्रियों में होने लगी है।
सारा और इब्राहिम के बीच का मस्ती मज़ाक अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब हाल ही में सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है। इन फोटोज में दोनों भाई बहन मौसम का लुफ्त उठाते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब सारा अपने भाई संग यूं मस्ती कर रही है। इसके पहले भी कई मौकों पर इन दोनों का मस्त अंदाज़ देखने को मिला है। जैसे इस विडियो में सारा और इब्राहिम बारिश के मौसम में स्विमिंग पूल के अंदर मस्ती करते नज़र आ रहे हैं।
काम की बात करें तो सारा जल्द ही ‘कुली नंबर वन’ फिल्म में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके अपोजीट वरुण धवन होंगे। फिल्म की शूटिंग कोरोना की वजह से रुक गई थी जो अब जल्द ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावा सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ ‘अतरंगी रे’ फिल्म भी कर रही है।



एक टिप्पणी भेजें