बड़ा खुलासा: सुशांत के गले पर O शेप था, उनके पालतू कुत्ते की बेल्ट से घोटा गया था गला


सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन बड़ी बातें सामने आ रही हैं। अब हाल ही में सुशांत के एक्स असिस्टेंट अंकित आचार्य ने चौंकाने वाला बयान दिया है। अंकित का कहना है कि सुशांत का गला उनके पालतू डॉग फज के पट्टे से घोटा गया है।


अंकित आचार्य ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, 'मैं सुशांत भइया को अच्छे से जानता हूं। मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। यह एक मर्डर है। अंकित ने कहा कि अगर ये मान भी लिया जाए कि सुशांत भइया ने आत्महत्या की है तो जब कोई आत्महत्या करता है तो उसके गले पर मार्क U शेप में आता है। लेकिन जब गला दबाया जाता है तब O मार्क का शेप आता है। सुशांत भइया के गले पर O शेप था। साथ ही जब कोई आत्महत्या करता है तो जीभ और आंख बाहर आ जाती है। लेकिन सुशांत भइया के केस में ऐसा नहीं था। तो यह मर्डर है।'


अंकित ने आगे कहा कि, 'मैं यह भी बता सकता हूं कि उनके गले पर किस चीज का निशान है। वो निशान सुशांत भइया के पेट डॉग फज की बेल्ट का है। मेरे पास भइया की बॉडी की तस्वीरें हैं। मुझे लगता है कि उनका गला फज की बेल्ट से ही घोंटा गया है। लेकिन मैं खुश हूं कि अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। मैं चाहता हूं कि सुशांत भइया को इंसाफ मिले और गुनहगारों को सजा।'

Post a Comment

أحدث أقدم