बॉलीवड में अपनी चुलबली अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस काजोल आज 46 साल की हो गई हैं। 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया. कजोल की गिनती बॉलीवुड में काफी सफल अभिनेत्रियों में होती है।
अजय देवगन और काजोल की मुलाकात पहली बार सेट पर हुई थी, पहली मुलाकात में काजोल को लगा कि अजय बहुत घमंडी हैं, लेकिन बाद में उनका ये भ्रम दूर हो गया और दोनों में दोस्ती हो गई। बताया जाता है कि काजोल अपने बॉयफ्रेंड से जुड़ी सलाह अजय देवगन से लिया करती थीं. काजोल और अजय एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए, लेकिन कब उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। दिलचस्प बात तो यह है कि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया, पर दोनों को इस बात का अहसास था कि वो एक-दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं।
दरअसल, नेहा धूपिया के रेडियो शो #NoFilterNeha में काजोल ने कहा, 'कोई नहीं चाहता था कि मैं और अजय शादी करें। मेरा परिवार बहुत कन्फ्यूज्ड था. जब मैंने पापा को कहा कि मैं अजय से शादी करना चाहती हूं तो उन्होंने एक हफ्ते तक मुझसे बात नहीं की.'। काजोल के पिता ने कहा था कि उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा था और शादी के लिए उनकी उम्र भी बहुत कम थी। लेकिन काजोल अपनी बात पर अड़ी रही।
अजय और काजोल ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन अजय ग्रैंड तरीके से शादी बिल्कुल भी नहीं करना चाहते थे, इसलिए वो अपने बेडरूम से तैयार होकर अपने घर के छत पर गए, जहां शादी की सारी रस्में निभाई गई। उन्होंने घर की छत पर काजोल के साथ सात फेरे लिए और वापस अपने कमरे में आ गए। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी।
إرسال تعليق