स्वास्थ्य भवन में कोरोना विस्फोट होने से मचा हड़कंप! एक साथ इतने पॉजिटिव


राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार को जयपुर के स्वास्थ्य भवन में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। करीब 24 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य भवन में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले एक चिकित्सक और एक स्टाफ पॉजिटिव आया था। ऐहतियातन चिकित्सा विभाग की टीम ने निदेशालय से सैम्पल उठाए हैं।


मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में 14 अधिकारी-कर्मचारी पॉजिटिव पाये गए। इससे पहले सुबह की रिपोर्ट में 8-9 कार्मिकों में कोरोना की पुष्टि हुई। चिंता की बात यह, कोरोना मॉनिटरिंग सेल के कार्मिक भी जद में आए। IDSP सेल में अतिरिक्त निदेशक से लेकर आधा दर्जन स्टाफ पॉजिटिव पाया गया। विभागीय टीमों ने दिनभर में 250 से अधिक कोरोना सैम्पल उठाए हैं। उधर,चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी एक कार्मिक पॉजिटिव आया।


राजस्थान का कोरोना मीटर
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 13 मौत, 1124 नये पॉजिटिव केस, कुल 732 मौतें , पॉजिटिव 46679,पॉजिटिव से नेगेटिव हुए कुल मरीज 32832,अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए कुल मरीज 31231,अस्पताल में उपचाररत कुल एक्टिव मरीज 13115,कुल कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों की संख्या 8021

Post a Comment

أحدث أقدم