दिल्‍ली में रविवार को एक जुलाई के बाद एक दिन में कोरोना से मरने वालो का आंकड़ा सबसे कम


देश की राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 961 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जो एक जुलाई के बाद एक दिन में मौत का सबसे कम आंकड़ा है। इससे दिल्‍ली में को‍रोना से मरने वालों की संख्‍या 4,004 हो गई है।


फिलहाल कोविड-19 केसेज की संख्‍या 1,37,677 है जिनमें से 10,456 ऐक्टिव केस हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4,289 RT-PCR और 8,441 रैपिड ऐंटीजेन टेस्‍ट किए गए हैं।


दिल्‍ली में अबतक कुल 1,23,317 मरीज रिकवर हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना का रिकवरी रेट अब 89.56 प्रतिशत हो गया है। यानी करीब 10% मरीजों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली अकेला ऐसा शहर है, जहां पर ठीक होने वालों का प्रतिशत 90 के आसपास पहुंच गया है। एक हफ्ते पहले दिल्ली का रिकवरी रेट 87.29 था। दिल्‍ली में इस वक्‍त कंटेनमेंट जोन्‍स की संख्‍या 496 बताई गई है।

Post a Comment

और नया पुराने