1. मेष राशि :- नौकरी में मनचाहे स्थानांतरण व पदोन्नति के योग के बीच काम की अधिकता रहेगी। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करे। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।
2. वृषभ राशि :- आज व्यवसाय में उन्नति की संभावना के साथ ही कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित होंगे।
3. मिथुन राशि :- आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। वहीं व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्मग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
4. कर्क राशि :- आज प्रेम प्रसङ्ग के योग हैं। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। उधार लिया पैस कैसे चुकायगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।
5. सिंह राशि :- आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर के बीच व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। अपने कर्मचारियों पर नजर रखें।
6. कन्या राशि :- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। लेकिन, आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
7. तुला राशि :- किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलने के बीच अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें।
8. वृश्चिक राशि :- आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना के बीच व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आप के लिए शनि देव की आरधना लाभ दायक रहेगी।
9. धनु राशि :- नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में अस्मंजस्य की स्थिति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
10. मकर राशि :- समय का सदुपयोग करें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। दूसरो की उन्नति से दुखी न हों खुद मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।
11. कुम्भ राशि :- व्यापारिक नवीन योजनाएं बनने के चलते निर्माण कार्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना के बीच, जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।
12. मीन राशि :- आज खान-पान पर नियंत्रण के साथ ही व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।

एक टिप्पणी भेजें