महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में इतने नए केस, कोरोना से मौतों की आंकड़ा 15,500 के पार


महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 9509 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के अबतक कुल 4,41,228 केस सामने आ चुके हैं, इसमें  2,76,809 ठीक हुए मरीज और 15,576 मौतें भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 15,576 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव मामलों की 1,48,537 है, जिसमें से सबसे ज्यादा 44,204 मामले पुणे के शामिल हैं।


राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि रविवार (2 अगस्त) को कुल 9,926 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,76,809 पहुंच गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,48,537 है। प्रदेश की राजधानी मुंबई में 1,105 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,436 हो गई।


वहीं महानगरीय इलाके में 2,376 नए मामले मिले और संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 2,46,154 हो गए। विभाग के मुताबिक मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,447 हो गई है जबकि मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,887 हो गया है। विभाग ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,55,701 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Post a Comment

और नया पुराने