राजस्थान में कोरोना का हाहाकार, बीते 24 घंटे में सर्वाधिक इतने नए पॉजिटिव


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 706 हो गई है। इसके साथ ही रिकार्ड 1167 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 44,410 हो गई, जिनमें से 12,488 रोगी उपचाराधीन हैं।


प्रदेश में अब तक कोरोना से 706 मरीज की मौत हो चुकी है और 44 हजार 410 मरीज सामने आ चुके हैं। ईद और राखी के त्योहार पर यह संख्या और बढ़ोतरी की आशंका है।


इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में 12 हजार 488 एक्टिव मरीज भर्ती हैं। उधर अस्पताल से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।


प्रदेश में कोरोना के कोटा में 142, जयपुर में 127, अजमेर में 95, बांरा में 42, बाड़मेर में 49, बीकानेर में 77, डूंगरपुर में 20, करौली में 8, नागौर में 33, पाली में 105, प्रतापगढ़ में 9, सीकर में 43, सिरोही में 20 व उदयपुर में 30 मरीज सामने आए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم