राशिफल 12 अगस्त 2020 : जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि व दिन बुधवार का है। जानिए क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?

1. मेष राशि :- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर मशीनरी का स्थान परिवर्तन फायदा देगा।

2. वृषभ राशि :- धन लाभ की संभावना के बीच परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। झूठ न बोले अन्यथा आप स्वयं फंस सकते हैं।

3. मिथुन राशि :- जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। काम समय पर करें। संतो का सानिध्य मिल सकता है।

4. कर्क राशि :- बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करने के साथ ही खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

5. सिंह राशि :- नौकरी में तबादले के योग के बीच व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बलिक अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरा करें।

6. कन्या राशि :- आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होने के साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

7. तुला राशि :- नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा। पारिवारिक यात्रा के योग के चलते धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

8. वृश्चिक राशि :- अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। साझेदारी से लाभ होगा। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें।

9. धनु राशि :- पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग के बीच शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी बात से परेशान हैं, तो सारी बातें अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें।

10. मकर राशि :- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझें,गुस्सा करने से बचें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना किसी को न बताएं। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा।

11. कुम्भ राशि :- आत्मविश्वास में वृद्धि के बीच जोखिम के कार्यों से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

12. मीन राशि :- कारोबार में उन्नति के योग के बीच कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। हताश न हों। ध्यान रहे जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं और यदि आप हताश हो कर बैठ गए तो नुक्सान आप के साथ कई लोगों का भी होगा।

Post a Comment

और नया पुराने