राज्य में अब तक 5,24,513 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 293 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18,050 हो गई है। राज्य में इस अवधि में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,58,421 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर सोमवार को आंशिक वृद्धि के साथ बढ़कर 68.33 फीसदी पहुंच गई जो रविवार को 68.24 प्रतिशत रही थी, जबकि मरीजों की मृत्यु दर भी घटकर 3.44 प्रतिशत पर आ गई।
राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या सोमवार को 1,47,735 हो गई जो रविवार को 1,45,558 रही थी। यानी सक्रिय मामलों में 2170 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई जो चिंता का विषय है। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है।
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस के 925 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या 1,24,307 हो गई है, जबकि 46 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 6,845 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मुंबई में इस समय 19,172 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में महामारी के 779 नए मामले सामने आये और 24 लोगों की मौत हुई जिससे मामलों की कुल संख्या 71,712 जबकि मृतकों की संख्या 1,826 हो गई है।9,181 new #COVID19 positive cases, 6,711 discharges and 293 deaths have been reported in Maharashtra today. Total number of cases now at 5,24,513 including 1,47,735 active cases, 18,050 deaths and 3,58,421 recoveries: State Health Department pic.twitter.com/zvqwpulIme— ANI (@ANI) August 10, 2020



एक टिप्पणी भेजें