दिल्ली में फिर रफ्तार पकड़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटे में इतने केस


दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1250 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.47 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं आज संक्रमण से 08 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 4,139 हो गई। वहीं सोमवार को कोरोना के 707 नए मरीज सामने आए थे जो आज बढ़कर 1250 हो गए।


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 1257 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 08 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,47,391 हो गई है। आज दिल्ली में 727 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।


राजधानी में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 10,868 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 1,32,384  मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 4139 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 5,356 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 14,084 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 1,22,3845 जांचें हुई हैं। इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 493 हो गई है।

Post a Comment

और नया पुराने