फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल


टिकटॉक के प्रतिस्पर्धा से हटने की संभावना को देखते हुए फेसबुक इंक के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। फेसबुक के शेयरों में तेजी की वजह से इसके संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले कारोबारियों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पहली बार इस सूची में जगह बनाई है।

महज 36 साल के जुकरबर्ग अब अपने साथी ​टेक दिग्गजों जेफ बेजोस और बिल गेट्स के साथ इस सूची में शामिल हो गए हैं। 100 अरब डॉलर के क्लब में दुनिया में अभी सिर्फ यही तीन लोग हैं। फेसबुक इंक में जुकरबर्ग की करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी है।

असल में अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों के इन संस्थापकों की कोरोना संकट और लॉकडाउन में और चांदी हो गई है, क्योंकि दुनिया में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस दौर में और बढ़ा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेरिकी अर्थव्यवस्था तेजी से नीचे की ओर जा रही है लेकिन इस साल जुकरबर्ग की संपत्ति में 22 अरब डॉलर तो बेजोस की संपत्ति में करीब 75 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

पांच दिग्गज टेक कंपनियों- एप्पल, एमेजॉन इंक, अल्फाबेट गूगल, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की बाजार पूंजी अमेरिका के कुल सकल घरेलू उत्पाद के 30 फीसदी के बराबर हो गया है। यह दो साल में करीब दोगुना हो गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم