देशभर में ऊर्जा धानी के नाम से पहचान बनाने वाला मध्यप्रदेश का सिंगरौली जिला जल्द ही देश में सोना उत्पादन करने वाला जिला भी बन जाएगा क्योंकि सिंगरौली जिले में एक नए स्वर्ण भंडार का पता चला है जिसके बाद इस स्वर्ण भंडार को नीलाम किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
देशभर में बिजली उत्पादन एवं कोयला उत्पादन के नाम से मशहूर सिंगरौली जिला जल्द ही चमकदार सोने के उत्पादन में भी देश भर में अपना नाम बनाने जा रहा है।
सिंगरौली जिले में सोने की दो खदानें स्थापित हो सकती हैं। चितरंगी इलाके के चकरिया गांव में पहले से ही एक स्वर्ण ब्लॉक बनाया जा चुका है जिसकी नीलामी भी हो चुकी है। इसके बाद एक नई सोने की खदान चितरंगी के ही सिल्फोरी और सिधारी इलाके में चिन्हित की गई है यहां पर 7.29 मिलियन टन सोने का भंडार छिपे होने का अनुमान है।





إرسال تعليق